गूगल ओपिनियन रिवॉर्ड क्या है जाने हिन्दी मे

Share on:

ऑनलाइन सर्वे के बारे आपने काफी कुछ सुना होगा और शायद आपने किसी ऑनलाइन सर्वे वेबसाइट या एप्प से पैसे भी जरूर कमाए होंगे।

अगर नही भी कमाये हैं तो कोई बात नही आज हम इस आर्टिकल में आपको एक ऐसे एप्प के बारे बताने जा रहे है जो कि बहुत ही ज्यादा भरोसेमंद है क्योंकि ये गूगल का खुद का ही ऐप्प है।

गूगल ओपिनियन रिवॉर्ड क्या है

गूगल ओपिनियन रिवॉर्ड

गूगल ओपिनियन रिवॉर्ड ये एप्प इंडिया में मई 2017 में शुरू किया गया था। और ये एप्प इंडिया के साथ साथ 22 और देशों में भी उपलब्ध है। गूगल ओपिनियन रिवॉर्ड को डाउनलोड कर इस्तेमाल करने के लिए आपकी उम्र 18 वर्ष से ऊपर होनी चाहिये।

इस एप्प में लॉगिन करने के बाद समय समय पर आपको गूगल की ओर से सर्वे मिलते रहेंगे जिन्हें आपको पूरा करना है।

हर सर्वे के पूरा होने पर आपको कुछ पैसे रिवॉर्ड के रूप में मिलेंगे इन पैसों से आप गूगल प्लेस्टोर से कोई भी पेड गेम या एप्प डाउनलोड करने मे इस्तेमाल कर सकते है।

गूगल ओपिनियन रिवॉर्ड कैसे इस्तेमाल करे 

  • सबसे पहले गूगल प्लेस्टोर पर जाए और गूगल ओपिनियन रिवॉर्ड सर्च करे।
  • अब जो पहला रिजल्ट आया है उसे क्लिक कर इंस्टॉल कर ले।
  • एप्प को खोलने पर आपको लॉगिन करने कहा जायेगा। आप अपने गूगल मेल से लॉगिन कर ले।
  • अब आपसे आपकी पूरी जानकारी पूछी जाएगी तो सारी चीजें सही से भर दे।
  • अब थोड़ी देर इन्तजार कर ले क्योंकि पहला सर्वे आने पर 5-10 मिनट का समय लग सकता है।
  • सर्वे मिलते ही उसे पूरा करना शुरू कर दे। अब आपको कुछ दिनों के अंतराल पर सर्वे मिला करते रहेंगे।

गूगल ओपिनियन रिवॉर्ड से पेड एप्प्स कैसे खरीदे

  • सबसे पहले गूगल प्लेस्टोर पर जाए और जो भी पेड एप्प या गेम जिसे आप फ्री में ख़रीदना चाहते है उस पर क्लिक करे।
  • अब प्राइस पर क्लिक करे उसके बाद नीचे जो ऑप्शन आपको दिखेगा उसमे कंटीन्यू पर क्लिक करे।
  • अब ध्यान रहे कि आपको पेमेंट ऑप्शन में गूगल प्ले बैलेंस सेलेक्ट करके रखना है और पेमेन्ट कर देना है अब आपके गूगल ओपीनियन रिवॉर्ड से वो पैसे कट जाएंगे जितने का आपने एप्प या गेम खरीदा है।

गूगल ओपिनियन रिवॉर्ड आईफोन में कैसे इस्तेमाल करें

गूगल ओपिनियन रिवॉर्ड को आप आईफोन पर भी इस्तेमाल कर सकते है डाउनलोड करने के लिए आपको एप्पल स्टोर का इस्तेमाल करना होगा।

उसके बाद सारी प्रक्रिया नॉर्मल ही होगी यानी कि आपको एप्प डाउनलोड करने के बाद उसमें लॉगिन करना है और आपको समय समय पर सर्वे मिलते रहेंगे जिन्हें पूरा करने पर आपको पॉइंट्स प्राप्त होंगे।

गूगल ओपिनियन रिवॉर्ड पर ज्यादा सर्वे कैसे पाए।

  • GPS हमेशा ऑन रखे।
  • सर्वे पूरा करते समय सारी जानकारी सही भरे। फेक डिटेल्स कभी भी सबमिट ना करे।
  • अपने एरिया के आस पास के रेस्टोरेंट, थिएटर, मॉल इत्यादि जगहों पर जाया करे। इन जगहों पे जाने से सर्वे मिलने की गुंजाइश बढ़ जाती है।
  • जितना ज्यादा हो सके एप्प को ओपन करे।

गूगल ओपिनियन रिवॉर्ड से सम्बंधित कुछ सवाल और उनके जवाब

क्या मैं अपने पॉइंट्स किसी दूसरे एकाउंट में ट्रांसफर या बेच सकता हूं?

नहीं

अगर मैं पॉइंट्स से कुछ नही खरीदता हु तो क्या मेरे पॉइंट्स एक्सपायर हो जायेंगे?

हाँ पॉइंट्स मिलने के 1 साल के अंदर आपको उसका इस्तेमाल करना होगा वरना वो एक्सपायर हो जाएंगे।

गूगल ओपिनियन रिवॉर्ड से कितने पैसे कमा सकते है।

हर सर्वे पूरा करने पर आपको 5-6 रुपये तक पैसे मिलते है यह निर्भर करता है की आपको कितने सर्वे मिले उसी हिसाब से आप पैसे कमा सकते है।

क्या हम इस से असली पैसे कमा सकते है।

नहीं

गूगल ओपिनियन रिवार्ड्स से पैसे पेटीएम, गूगल पे या फोनपे पर ट्रांसफर कैसे करे ?

अभी आधिकारिक तौर पर आप अपने पैसे सिर्फ गूगल प्ले स्टोर पर इस्तेमाल कर सकते है इसके अलावा कही नही।

गूगल गूगल ओपिनियन रिवॉर्ड के बारे आपको कोई और भी जानकारी चाहिए तो नीचे कमेन्ट करके जरूर पूछे हम आपको जल्द से जल्द जवाब देने की कोशिश करेंगे। 

Share on:
About Suraj Kumar

सूरज कुमार Financehindi के मुख्य एडिटर है इन्होंने M.com आनर्स किया है और ये Financehindi.com के शुरुआती लेखको मे से एक है।

Leave a Comment